{"_id":"65279b62a9ce5bfd890c92c3","slug":"president-draupadi-murmu-reached-mata-vaishno-devi-temple-katra-2023-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटड़ा: अत्याधुनिक स्काईवॉक मां वैष्णो के भक्तों को समर्पित, राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा: अत्याधुनिक स्काईवॉक मां वैष्णो के भक्तों को समर्पित, राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:19 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचीं। उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के आला अधिकारियों ने किया। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं राष्ट्रपति
- फोटो : एजेंसी
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचीं। राष्ट्रपति दोपहर करीब 12 बजे पंछी हेलीपैड पर उतरीं। यहां उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के आला अधिकारियों ने किया। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद हैं। महामहिम ने मां वैष्णो देवी भवन पर बने स्काईवॉक व नवदुर्गा पथ को जनता को समर्पित किया। इसके बाद माता के दर्शन के लिए रवाना हुईं।
माता वैष्णो देवी भवन पर भीड़भाड़ से बचने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्काईवॉक बनाया गया है। इसे डेढ़ साल में 15 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रतिबिंबित किया गया है जिसे नव दुर्गा पथ नाम दिया गया है। प्रवेश द्वार पर 60 मीटर लंबी गुफा बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा का अहसास हो सके।
प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षा हॉल का निर्माण किया गया है। स्काईवॉक के एक ओर शीशा लगाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को भवन के दर्शन होते रहें। स्काईवॉक से एक समय में छह हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। इसे ट्रैक से 20 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भवन में स्काईवॉक
- फोटो : अंशुल गर्ग, सीईओ, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
भवन के प्रवेश द्वार पर बने स्काईवॉक का नवदुर्गा पथ शारदीय नवरात्र पर भक्तों का स्वागत करेगा और इसकी कलात्मकता उनको अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। इसके दोनों ओर मां वैष्णो देवी के नौ रूपों की मूर्तियां सुसज्जित की गई हैं। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के श्लोक तथा मंत्र आदि अंकित किए गए हैं, ताकि भक्ति पूर्ण वातावरण बना रहे।
4 of 6
स्काईवॉक
- फोटो : अंशुल गर्ग, सीईओ, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं का अवागमन व्यवस्थित करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काईवॉक परियोजना का प्रस्ताव रखा था। स्काईवॉक सतह से 20 फीट ऊपर होगा और मनोकामा भवन और गेट नंबर 3 के बीच श्रद्धालुओं को यात्रा में सुगमता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
माता वैष्णो देवी, नवदुर्गा पथ
- फोटो : सोशल मीडिया
स्काईवाक फ्लाईओवर में लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है। इससे नंगे पांव चलने में दिक्कत नहीं होगी। फ्लाईओवर में शीशे लगे हैं। इससे मां के दर्शन होने के साथ ठंड से भी बचाव होगा। रास्ते में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगे हैं, जिससे भवन के दर्शन और सुबह-शाम की आरती देख सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।