फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: जम्मू स्टेशन पर आज से प्लेटफार्म दो और तीन बंद

विज्ञापन
railway news
- प्लेटफार्म-1 से प्रवेश, चार से सात पर उतरने वाले यात्री नरवाल साइड से निकलेंगे
विज्ञापन

- यात्रियों की सुविधा के लिए एफओबी, लिफ्ट, पानी और बैठने की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर बुधवार से नए बदलाव लागू हो रहे हैं। पुनर्विकास कार्य के चलते बुधवार से प्लेटफार्म-2 और 3 को बंद किया जा रहा है। इन दोनों प्लेटफार्म पर मरम्मत और निर्माण कार्य होगा। इसके बाद स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म-1 और 4 से 7 तक पर लिया जाएगा। प्लेटफार्म बंद होने के साथ यात्रियों की आवाजाही की व्यवस्था भी बदल जाएगी। स्टेशन में प्रवेश प्लेटफार्म-1 साइड से होगा। प्लेटफार्म-4 से 7 पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को नरवाल साइड स्थित सेकंड एंट्री से बाहर निकलना होगा।
नई व्यवस्था के तहत प्लेटफार्म-1 पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को उसी तरफ से बाहर निकलने की अनुमति होगी। प्लेटफार्म-4 से 7 पर उतरने वाले यात्री अपने प्लेटफार्म से मुख्य फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर पहुंचेंगे। यहां से एफओबी के रास्ते नरवाल साइड की ओर जाकर सेकंड एंट्री से बाहर निकलना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी। मुख्य एफओबी से नरवाल साइड जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रेलवे के अनुसार, यह पूरी व्यवस्था पुनर्विकास कार्य पूरा होने तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। यात्रियों से स्टेशन पर लगाए गए दिशा-सूचक साइनेज का पालन करने की अपील की गई है। रेलवे का कहना है कि व्यवस्था का उद्देश्य निर्माण कार्य के साथ यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही को सुचारु बनाए रखना है। जन संपर्क निरीक्षक जम्मू मंडल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निकासी की नई व्यवस्था लागू हो रही है। यात्रियों को जागरूक और भीड़ प्रबंधन के लिए हर विभाग के कर्मचारियों के जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

---
नरवाल साइड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सेकंड एंट्री से बड़ी संख्या में यात्रियों की निकासी को देखते हुए जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। नरवाल साइड पर नई चौकी बनाई गई है। श्रीनगर जीआरपी से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को जम्मू लाकर निकासी प्वाइंट पर तैनात किया गया है। इसके अलावा स्टेशन के आसपास जगह-जगह चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। एसओजी और आरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नरवाल में जाम बढ़ने की आशंका, जलभराव भी चुनौती
नरवाल साइड से यात्रियों की निकासी बढ़ने के साथ यहां यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ सकता है। स्टेशन परिसर से बाहर निकलने के बाद रेलवे पुलिया के नीचे अक्सर जलभराव रहता है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बनती है। अब प्लेटफार्म-4 से 7 तक उतरने वाले यात्रियों और उन्हें लेने आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर होने की आशंका है। खासकर व्यस्त समय में यहां वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल अतिरिक्त यातायात दबाव को संभालने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed