{"_id":"6a4d69bdbc04659df60b17a5","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-jmu1062-955998-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मूतवी-भगत की कोठी, साबरमती एक्सप्रेस में बदला क्रू सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मूतवी-भगत की कोठी, साबरमती एक्सप्रेस में बदला क्रू सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उत्तर रेलवे ने जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस और जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस के संचालन के लिए क्रू व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब जम्मूतवी और फिरोजपुर मंडल के लोको पायलट और गार्ड तय खंडों में ट्रेनों का संचालन करेंगे। यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू की जाएगी।
रेलवे के अनुसार जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस (14804) के रनिंग टाइम में बदलाव के बाद उसका सफर आठ घंटे से अधिक हो गया है। वहीं जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस (19223/19224) 15 जुलाई से बदले हुए मार्ग पर चलेगी और अब पठानकोट स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इन्हीं बदलावों को देखते हुए क्रू प्रबंधन में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत जम्मूतवी मंडल का क्रू जम्मूतवी से जालंधर सिटी और वापसी तक ट्रेन का संचालन करेगा।
वहीं जालंधर सिटी से फिरोजपुर और वापसी के बीच ट्रेनों की जिम्मेदारी फिरोजपुर मंडल के क्रू के पास रहेगी। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से क्रू की ड्यूटी तय मानकों के अनुसार होगी और ट्रेनों के संचालन का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा। ब्यूरो