{"_id":"6a5953a90dcd2bc9d704aaa3","slug":"ramban-fire-breaks-out-in-amarnath-pilgrims-bus-security-forces-rescue-54-people-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramban: अमरनाथ यात्रियों की बस में लगी आग, सुरक्षाबलों ने 54 को बचाया, कोशिश में अग्निशमन विभाग का जवान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramban: अमरनाथ यात्रियों की बस में लगी आग, सुरक्षाबलों ने 54 को बचाया, कोशिश में अग्निशमन विभाग का जवान झुलसा
Fri, 17 Jul 2026 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:27 AM IST
सार
गनीमत रही कि सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की मुस्तैदी से बस में सवार 47 अमरनाथ यात्रियों समेत सभी 54 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर रामबन जिले के करोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की मुस्तैदी से बस में सवार 47 अमरनाथ यात्रियों समेत सभी 54 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर यह स्लीपर बस (आरजे27पीसी-9921) श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। करोल के पास अचानक बस का एक टायर फट गया और देखते ही देखते गाड़ी में तेजी से आग भड़क उठी।
विज्ञापन
आग लगने के सटीक और वास्तविक कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सिविल क्विक रिस्पांस टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और आग के पूरी बस को चपेट में लेने से पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में किसी भी श्रद्धालु के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग बुझाने में अग्निशमन विभाग का जवान झुलसा
आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग का जवान मनहर लाल भट्ट गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, जम्मू रेफर कर दिया। प्रशासन ने आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।