सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces launch major search operation in Kishtwar to nab terrorists

Kishtwar Encounter: लगातार बदल रहे ठिकाने, फिर भी घेरे में आतंकी...किश्तवाड़ ऑपरेशन जारी

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 01 Feb 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पकड़ने के लिए बर्फीले इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Security forces launch major search operation in Kishtwar to nab terrorists
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंकियों के खिलाफ चल रहे तलाशी अभियान को फिर से तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश में सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

Trending Videos


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रातभर इलाके की घेराबंदी के बाद रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आतंकी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं और फरार हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के मद्देनजर आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांव रक्षा गार्ड (वीडीजी) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आतंकी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही आतंकियों को भोजन और पनाह देने वालों पर भी सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।

यह अभियान पिछले कई दिनों से जारी है। शनिवार तड़के किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आतंकी के घायल होने की आशंका है और ड्रोन निगरानी में खून के निशान भी देखे गए हैं।

पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब इलाके में आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ है। भारी बर्फबारी और दुर्गम पहाड़ी इलाके के बावजूद सुरक्षाबल ड्रोन, हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस संयुक्त अभियान में स्पेशल फोर्सेज, राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और सीआरपीएफ शामिल हैं।

सुरक्षा कारणों से सिंहपोरा, चिंगम और छात्रू सहित छह किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

पिछले सात महीनों में किश्तवाड़ जिले में छह मुठभेड़ें हो चुकी हैं। यह इलाका डोडा और उधमपुर जिलों से सटा हुआ है और यहां पाकिस्तान आधारित आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed