{"_id":"60f6bd378ebc3e69824e39d6","slug":"son-of-former-minister-allegation-of-molesting-200-girls-and-raping-girl-student-rain-caused-havoc-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के बेटे की हैवानियत: 200 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बारिश ने मचाई तबाही समेत पढ़ें जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के बेटे की हैवानियत: 200 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बारिश ने मचाई तबाही समेत पढ़ें जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें
Tue, 20 Jul 2021 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 20 Jul 2021 05:40 PM IST
सार
छह साल पुराने दुष्कर्म के मामले में प्रदेश के एक पूर्व मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के बाद चालान पेश किया गया। उस पर एक अन्य राज्य में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है। उधर जम्मू और कश्मीर, दोनों संभागों में बारिश का सिलसिला जारी है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में दोमाना पुलिस ने छह साल पुराने दुष्कर्म के मामले में पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ चालान पेश किया है। पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील के बेटे आबिद गनी पर सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। यही नहीं, अब्दुल गनी के बेटे पर बंगलुरू में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पुलिस का यह भी कहना है कि बंगलुरू में मंत्री के बेटे ने 200 लड़कियों से छेड़छाड़ की है। ऐसा उसने बंगलुरू पुलिस के समक्ष खुद कबूला था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Monsoon Update: दस तस्वीरों में देखिए जलप्रलय, कठुआ में बारिश ने मचाई तबाही, कटड़ा भी जलमग्न, ऐसा है कश्मीर का हाल
प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। खराब मौसम को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले चौबीस घंटे में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। कठुआ जिले में सबसे ज्यादा 130 एमएम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जम्मू संभाग में मकान ढहने, सड़कें बहने और पुलिया टूटने समेत कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं मंगलवार को भारी बारिश रही, जिससे बाढ़, भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
हेमा मालिनी की कश्मीर यात्रा: ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में किए दर्शन, तस्वीरों में देखें ड्रीमगर्ल का ये अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी मंगलवार को श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूजा की। पूजन के बाद हेमा मालिनी पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के जवानों से मिलीं। इसके साथ ही मंदिर में मौजूद लोगों से उन्होंने बात की। उनके मंदिर जाने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: मोमबत्ती की रोशनी में रातें बिताते थे लोग, अब जाकर रोशन हुआ बडगाम का खान मोहल्ला
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जिला प्रशासन ने आखिरकार एक ऐसे गांव को बिजली मुहैया करवा दी। यहां लोग 21वीं सदी में भी मोमबत्ती की रोशनी में रातें बिताते थे। बडगाम जिले के खाग सब-डिवीजन से महज आठ किलोमीटर दूर जिले के लछमनपोरा गांव के खान मोहल्ले में इस 21वीं सदी में बिजली नहीं थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डीजीपी बोले: जम्मू एयरपोर्ट हमला सीमा पार आयुध कारखाने की तरफ कर रहा है इशारा
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन हमला सीमा पार आयुध कारखाने की तरफ इशारा कर रहा है। सीमा पार से ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद गिराने के लिए किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
देश विरोधी ब्लॉग मामला: एसएमसी सचिव निलंबित, कश्मीर में हुई हत्याओं के खुल सकते हैं राज
कश्मीर फाइट ब्लॉग मामले में गिरफ्तार होने के दो दिन बाद श्रीनगर नगर निगम के सचिव सोफी अकबर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है। एसएमसी के कमिश्नर अथर आमिर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोफी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद निगम के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें