{"_id":"6ad53aaa53395751d20c53c6","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-1042327-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा में बनेगा छत वाला \nस्विमिंग पूल, 4.50 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा में बनेगा छत वाला स्विमिंग पूल, 4.50 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
कैडेट्स को मिलेगा बेहतर तैराकी प्रशिक्षण का अवसर, एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सैनिक स्कूल नगरोटा में खेल सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। यहां एक कवर्ड (छत) स्विमिंग पूल बनेगा। इस पर करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे स्कूल में न सिर्फ तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा बल्कि कैडेट्स को तैराकी अभ्यास के लिए एक बेहतर बुनियादी ढांचा मिलेगा।
कवर्ड पूल की सुविधा उपलब्ध होने से तैराकी प्रशिक्षण को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। खुले पूल में मौसम के कारण अभ्यास प्रभावित होता है। छत वाले पूल से ऐसी समस्या नहीं आती है। इससे कैडेट्स को नियमित अभ्यास और तैराकी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इसका निर्माण कार्य एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए निविदा भी जारी हुई है। तकनीकी बोलियां छह नवंबर को खोली जानी हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास और अनुशासन के साथ खेल प्रशिक्षण भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में कवर्ड स्विमिंग पूल का निर्माण स्कूल की खेल सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हो सकता है।