{"_id":"6a7107fa93f4c205c4085939","slug":"sports-news-jammu-news-c-336-1-ja11001-102080-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के \nछह खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीप ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के छह खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- समद, वाधवान, आबिद, युद्धवीर, कामरान और सुनील का नाॅर्थ जोन टीम में चयन
- कन्हैया वाधवान कप्तान, शुभम और साहिल को स्टैंडबाय में रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। पहली बार जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के छह खिलाड़ियों का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम में हुआ है। दो खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में शामिल किया गया है। नॉर्थ जोन टीम में यह जम्मू-कश्मीर से अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है।
चयनित खिलाड़ियों में अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान, आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह, कामरान इकबाल और सुनील कुमार शामिल हैं। कन्हैया वाधवान को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा शुभम पुंडीर और साहिल लूथरा को स्टैंडबाय में जगह मिली है। जेकेसीए की रणजी टीम के मुख्य कोच अजय शर्मा को नॉर्थ जोन टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जेकेसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष देश रतन दुबे और सचिव विवेक खजूरिया ने इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों, कोच, चयनकर्ताओं और क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों की वर्षों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास को भी दिया जिन्होंने जेकेसीए में क्रिकेट संचालन एवं विकास निदेशक रहते हुए अहम योगदान दिया था।