फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sandeep last spoke to his sister; she had asked him to go to Gurdaspur.

Jammu: आखिरी कॉल में बहन से कहा था गुरदासपुर आ रहा हूं, फिर बंद हुआ मोबाइल... तीन दिन बाद कमरे में मिली लाश

Tue, 04 Aug 2026 11:15 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 04 Aug 2026 11:15 AM IST
सार

जम्मू के नानक नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले संदीप शर्मा उर्फ दीपू की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत से पहले संदीप की आखिरी बार गुरदासपुर में रहने वाली बहन से बात हुई थी।

विज्ञापन
Sandeep last spoke to his sister; she had asked him to go to Gurdaspur.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

नानक नगर में बीते शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले संदीप शर्मा उर्फ दीपू की मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। उसकी मौत कैसे हुई इसका जवाब हर कोई जानना चाहता था। मामले में जांच पर गांधीनगर पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jammu: ऊपरी मंजिल पर कई दिनों तक पड़ा रहा बेटे का शव, कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, बदबू से चला पता

विज्ञापन

संदीप की आखिरी बार गुरदासपुर में रहने वाली बहन से फोन पर बात हुई थी। उसने उसके पास आने की बात कही थी। संदीप के पिता नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि बेटे के घर आने-जाने का कोई तय समय नहीं था। वह कभी दिन में तो कभी देर रात पहुंचता था। कई-कई दिन तक उससे किसी की बात नहीं होती थी। इसी वजह से यह भी पता नहीं चल सका कि वह कमरे में मृत पड़ा है।

तीन दिन तक कमरे में पड़े रहने से शव इतना फूल चुका था कि पहली नजर में उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। हाथ में पहने कड़े से यकीन हुआ कि शव संदीप का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव हमें सौंप दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

संदीप की बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले भाई का फोन आया था। बातचीत सामान्य थी और उसने गुरदासपुर आने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। भाई की मौत की सूचना पर जम्मू पहुंची हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed