फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, youth missing

Jammu News: रवि के बाद अब रिहाड़ी का निखिल लापता, छह दिन से कोई सुराग नहीं

विज्ञापन
crime news, youth missing
- दोस्त के पिता के निधन पर जाने की बात कहकर दुकान से गया, फिर घर नहीं लौटा
विज्ञापन

- 29 जुलाई को दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट, परिवार ने पुलिस से जल्द तलाश की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में युवाओं के लापता होने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। तालाब तिल्लो के रवि सिंह (27) के लापता होने के बाद उसकी माैत की गुत्थी सुलझी भी नहीं है कि अब रिहाड़ी का निखिल चड्डा (24) छह दिनों से लापता है। परिजन ने 29 जुलाई को सरवाल पुलिस पोस्ट में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तक पुलिस को निखिल का कोई सुराग नहीं मिला है।
पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा सिटी चौक स्थित एक मेडिकल शाॅप पर काम करता है। 29 जुलाई रात करीब 11 बजे उसे फोन आया था। उसने बताया कि उसके एक दोस्त के पिता का निधन हुआ है वहां जा रहा हूं।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद दोबारा फोन किया तो उसने फिर यही बात कही। इसके बाद हमने उसे फोन नहीं किया। सोचा कि वहां से ही सुबह दुकान पर चला जाएगा। 30 जुलाई को दोबारा कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद हो गया। दुकान में जाकर पता किया तो बताया गया कि सोमवार के बाद से निखिल आया ही नहीं है। परिवार ने बताया कि बेटे ने यह नहीं बताया था कि किस दोस्त के घर जा रहा है। निखिल के लापता होने के बाद परिवार परेशान है। पिता पुलिस चौकी के चक्कर काट रहे हैं। उधर, पुलिस का कहना है मोबाइल नंबर ट्रैकिंग पर डाला गया है। जैसे ही मोबाइल ऑन होगा पता चल जाएगा। परिवार को डर सता रहा है कि कहीं निखिल के साथ कोई अनहोनी न हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed