फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious person detained in Gwal Army hands him over to police.

Jammu Kashmir: सेना की मुस्तैदी से पकड़ा गया संदिग्ध, पहचान नहीं बता पाया, बैग से मिले कई अहम दस्तावेज

Mon, 03 Aug 2026 11:40 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 03 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

सांबा के घगवाल सेक्टर में सेना ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो अपनी पहचान और क्षेत्र में मौजूदगी का संतोषजनक कारण नहीं बता सका।

विज्ञापन
Suspicious person detained in Gwal Army hands him over to police.
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल सेक्टर में सेना की सतर्कता से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सेना ने उसे घगवाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात 141 फील्ड रेजिमेंट की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) लोंडी मोड़ स्थित बईन पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान प्रीत पाल सिंह, पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में बताई, लेकिन वह अपनी पहचान साबित करने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। साथ ही, वह इस इलाके में मौजूद होने का संतोषजनक कारण भी नहीं बता पाया।

तलाशी के दौरान उसके पास से कई लोगों से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान बरामद हुआ। इनमें सेना की एक कैप, शस्त्र लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक से जुड़े दस्तावेज और कुछ चेक शामिल हैं।

पूछताछ में संदिग्ध ने दावा किया कि यह सामान उसे एक लावारिस बैग में मिला था, लेकिन वह अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस या विश्वसनीय जानकारी नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed