-हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल करने की रणनीति बनाई
जम्मू। भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को पार्टी के त्रिकुटानगर स्थित मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें मोर्चा की राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। प्रदेश पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान जुलाई की रिपोर्ट भी पेश की गई।
पदाधिकारियों ने मोर्चा की कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाएं। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही आगामी हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियानों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने की। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नेहा महाजन, महासचिव उर्वशी गुप्ता, प्रभारी वीनू खन्ना, सह-प्रभारी शैलजा गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो