फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: आशुतोष बने जम्मू ओपन शतरंज टूर्नामेंट के चैंपियन

विज्ञापन
sports news
जम्मू ओपन शतरंज टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
- 71 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, विजेताओं को मिली 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि
विज्ञापन

- अमृता सर्वश्रेष्ठ महिला और मनोज बने सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएच रायसोनी मेमोरियल जम्मू ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब आशुतोष जामवाल ने अपने नाम कर लिया। जम्मू डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से खारा मदाना में आयोजित प्रतियोगिता में 71 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में जामवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को भाजपा जम्मू-कश्मीर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट रेखा महाजन ने ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की प्लानिंग एंड डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन अतुल कुमार गुप्ता के साथ किया। रेखा महाजन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने के साथ उन्हें सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पझानी कोहली दूसरे और सुमित ग्रोवर तीसरे स्थान पर रहे। रवि कुमार, पारस शर्मा, आरव गुप्ता, गर्व, साहिल महाजन, इम्तियाज लोन और मंसूर अहमद मीर ने भी शीर्ष दस में स्थान बनाया। विशेष वर्गों में अमृता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ महिला, मनोज कोहली को सर्वश्रेष्ठ वेटरन, अश्मन उपमन्यु को सर्वश्रेष्ठ अंडर-11 तथा वैभव द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ अंडर-15 खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता एजेकेसीए की अध्यक्ष मीनल गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। स्तुति गुप्ता मुख्य निर्णायक और मंशा महाजन उप मुख्य निर्णायक रहीं। विजेताओं को कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed