फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SUV evades security checkpoint on J-K highway in Ramban

J&K: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध स्कॉर्पियो ने तोड़ी नाकाबंदी, पुलिस ने की तीन राउंड फायरिंग; चालक फरार

Fri, 07 Aug 2026 11:45 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 07 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के चंदरकोट सुरक्षा नाके पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर तेज रफ्तार से भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
SUV evades security checkpoint on J-K highway in Ramban
रामबन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन ने सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए फायरिंग की। हालांकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा लेकिन कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पूरे इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना सुबह करीब 3:30 बजे रामबन जिले के चंदरकोट सुरक्षा नाके पर हुई। श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया।

वाहन को रोकने के लिए पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की लेकिन चालक नाशरी की ओर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

रामबान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध स्कॉर्पियो को डलवास इलाके से बरामद कर लिया गया है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच में प्रगति होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चालक ने सुरक्षा नाके से बचने की कोशिश क्यों की और उसके पीछे क्या मंशा थी। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed