फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tears welled up when the sacred soil brought from the Kargil battlefield was handed over to the families.

भावनात्मक उपहार: कारगिल रणक्षेत्र की पवित्र मिट्टी परिजनों को सौंपी तो छलक पड़े आंसू, सीने से लगाया स्मृति कलश

Sun, 26 Jul 2026 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशुतोष भाटिया, द्रास
आशुतोष भाटिया, द्रास Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 06:34 AM IST
सार

इस साल कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सेना ने शहीदों के परिजनों को एक बेहद भावनात्मक और अनमोल उपहार दिया।

विज्ञापन
Tears welled up when the sacred soil brought from the Kargil battlefield was handed over to the families.
परिजनों को सम्मानित करते रक्षा मंत्री राजनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध में भारत की जीत को 27 साल पूरे हो गए हैं। इस साल कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सेना ने शहीदों के परिजनों को एक बेहद भावनात्मक और अनमोल उपहार दिया। जिन स्थानों पर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था, उन जगहों की पवित्र मिट्टी से भरे 40 कलश शहीदों के परिजनों को सौंपे गए।  रक्षा मंत्री ने इस मौके पर वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने युद्ध में भाग लेने वाले जाबांजों के निकट संबंधियों का अभिनंदन किया।

विज्ञापन


द्रास सेक्टर के लामोचन व्यू प्वाइंट पर हुए समारोह में द्रास, कारगिल और बटालिक सेक्टर के विभिन्न रण क्षेत्रों से एकत्रित पवित्र मिट्टी से भरे कलश जब परिजनों को सौंपे गए तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। कई परिजन कलश को अपने सीने से लगाए नजर आए, क्योंकि वे उस जमीन के टुकड़े को अपने घर ले जा रहे हैं, जहां उनके पिता, पति या बेटों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 
विज्ञापन


27वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में समारोह आयोजित होगा। शनिवार को समारोह में कारगिल के ऑपरेशन विजय में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 भारतीय वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। समारोह में थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना तथा लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोजिला दर्रे पर जवानों के साथ साझा पल
कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जोजिला दर्रे पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रक्षा मंत्री ने अत्यंत कठिन इलाकों, विषम मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed