सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The enthusiasm and faith of the devotees are at their peak during the holy Machail Mata Yatra.

मचैल यात्रा में उमड़ रही भीड़: कठिन मार्ग भी नहीं रोक पा रहे भक्तों की राह, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 12 Jun 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

किश्तवाड़ स्थित मचैल माता यात्रा में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे धाम जयकारों से गूंज उठा है। कठिन रास्तों के बावजूद भक्तों का उत्साह बरकरार है और प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग व मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की है।

The enthusiasm and faith of the devotees are at their peak during the holy Machail Mata Yatra.
मचैल माता यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पवित्र मचैल माता यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था चरम पर है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चंडी के दर्शन के लिए मचैल धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भक्तों की लंबी कतारें लग रही हैं और पूरा क्षेत्र जयकारों से सराबोर हो गया है।खास बात यह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से मचैल पहुंच रहे हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है।



दर्शनी दरवाजे के पास वाहनों के ठहराव के लिए विशेष पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जहां श्रद्धालु गाड़ियां सुरक्षित खड़ी कर आगे की यात्रा कर रहे हैं। हालांकि गुलाबगढ़  सेआगे का सड़क मार्ग पूरी तरह सुचारु स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के जोश में कमी नहीं दिख रही है। रास्ते की चुनौतियों को दरकिनार कर लोग लगातार दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। मार्ग में चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि माता चंडी के प्रति अटूट श्रद्धा ही उन्हें कठिन रास्तों पर खींच लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed