सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AIIMS Jammu Recruitment 2026: Apply for 29 Non-Faculty Technician Posts Before June 25

AIIMS Jammu Vacancy: एम्स जम्मू में निकली गैर-संकाय पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन; जानें रिक्तियां

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 12 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

AIIMS Jammu Recruitment 2026: एम्स जम्मू ने गैर-संकाय तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 29 रिक्त पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Jammu Recruitment 2026: Apply for 29 Non-Faculty Technician Posts Before June 25
AIIMS Jammu Recruitment 2026 - फोटो : exams.aiimsjammu.edu.in/login
विज्ञापन

विस्तार

AIIMS Jammu Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), विजयपुर, जम्मू ने गैर-संकाय (Non-Faculty) तकनीशियन पदों पर भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 29 पद संविदा (Contract) आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम योग्यता
कैथ लैब तकनीशियन कार्डियक टेक्नोलॉजी में B.Sc. या कैथ लैब में 2 वर्षीय डिप्लोमा और 2 वर्ष का अनुभव।
CSSD तकनीशियन माइक्रोबायोलॉजी/मेडिकल टेक्नोलॉजी में B.Sc. और CSSD में अनुभव, या स्टाफ नर्स/ओटी असिस्टेंट कोर्स के साथ निर्धारित अनुभव।
इको-कार्डियोग्राफिक तकनीशियन कार्डियक लैब टेक्नोलॉजी में B.Sc. और 1 वर्ष का अनुभव, या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।
ईसीजी तकनीशियन 12वीं (विज्ञान वर्ग) पास और ECG टेक्निशियन में 2 वर्षीय डिप्लोमा।
मेडिकल लैब तकनीशियन 12वीं (विज्ञान वर्ग) पास और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा। B.Sc. (MLT) वालों को प्राथमिकता।
ऑपरेशन थिएटर एवं एनेस्थीसिया तकनीशियन एनेस्थीसिया/ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में B.Sc. डिग्री।
नेत्र तकनीशियन (ग्रेड-I) ऑप्टोमेट्री या नेत्र विज्ञान तकनीक में B.Sc. या समकक्ष डिग्री।
परफ्यूज़निस्ट B.Sc. डिग्री के साथ परफ्यूजन टेक्नोलॉजी का प्रमाणपत्र और कम से कम 1 वर्ष का प्रशिक्षण/अनुभव।
रेडियोथेरेपी तकनीशियन (ग्रेड-II) रेडियोथेरेपी/रेडियोलॉजी में B.Sc. या डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव।
रेडियोग्राफिक तकनीशियन (ग्रेड-I) रेडियोग्राफी में B.Sc. या डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा और एक बार भुगतान होने के बाद किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

देखें रिक्तियों की संख्या

पद का नाम कुल पद
कैथ लैब तकनीशियन 05
CSSD तकनीशियन 01
इको-कार्डियोग्राफिक तकनीशियन 01
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम तकनीशियन (ECG) 01
मेडिकल लैब तकनीशियन 07
ऑपरेशन थिएटर एवं एनेस्थीसिया तकनीशियन 04
नेत्र तकनीशियन (ग्रेड-I) 03
परफ्यूज़निस्ट 02
रेडियोथेरेपी तकनीशियन (ग्रेड-II) 03
रेडियोग्राफिक तकनीशियन (ग्रेड-I) 02
कुल 29

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed