सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO Internship and Apprenticeship 2026: Paid Opportunities Open in Delhi DESIDOC and Pune ARDE

DRDO Internship 2026: दिल्ली और पुणे स्थित डीआरडीओ लैब्स में पेड इंटर्नशिप-अप्रेंटिसशिप, स्टाइपेंड 12,300 तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

DRDO Internship and Apprenticeship 2026: डीआरडीओ ने 2026-27 के लिए दिल्ली स्थित DESIDOC लैब में अप्रेंटिसशिप और पुणे स्थित ARDE लैब में इंटर्नशिप की भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग छात्रों और हाल ही में स्नातक हुए युवाओं को स्टाइपेंड के साथ रक्षा क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा।
 

DRDO Internship and Apprenticeship 2026: Paid Opportunities Open in Delhi DESIDOC and Pune ARDE
डीआरडीओ में फ्रेशर्स के लिए भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

DRDO Internship and Apprenticeship 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों और युवा इंजीनियरों के लिए बड़ी खबर है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दो प्रमुख संस्थानों में पेड अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप कार्यक्रमों की घोषणा की है। ये अवसर दिल्ली स्थित रक्षा वैज्ञानिक सूचना और प्रलेखन केंद्र (DESIDOC) और पुणे स्थित शस्त्र अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ARDE) में उपलब्ध हैं।



इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और हाल ही में स्नातक हुए युवाओं को रक्षा अनुसंधान, सूचना विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली स्थित DESIDOC में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का मौका

दिल्ली स्थित DESIDOC ने कुल 20 अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
विषय रिक्तियां
लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस 16
कंप्यूटर साइंस 2
फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी 2
कुल 20

 

कौन कर सकता है आवेदन?

केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2024 या 2025 में अपनी संबंधित डिग्री/डिप्लोमा पूरी की हो। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। जिन उम्मीदवारों के पास एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव है, वे भी आवेदन नहीं कर सकते।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस

  • स्नातक डिग्री के साथ लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में डिग्री अनिवार्य।

 

कंप्यूटर साइंस

  • बीई (कंप्यूटर साइंस) या 3 वर्षीय डिप्लोमा।

 

फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी

  • 3 वर्षीय डिप्लोमा या ITI प्रमाणपत्र।


आयु सीमा
अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

योग्यता मासिक स्टाइपेंड
डिग्री धारक / बीई स्नातक 12,300 रुपये
डिप्लोमा और आईटीआई धारक 10,900 रुपये

यह भी पढ़ें: देशभर में स्थित डीआरडीओ की लैब्स में 300 से भी अधिक पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका
 

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर डाक या व्यक्तिगत रूप से निम्न पते पर भेजना होगा-

Director, DESIDOC, Metcalfe House, Civil Lines, Delhi – 110054

लिफाफे पर संबंधित विषय (Subject) का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा। विज्ञापन 10 जून 2026 को जारी किया गया है और आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर जमा करना होगा।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

DRDO DESIDOC Apprenticeship 2026 Notification PDF

पुणे स्थित ARDE में छह माह की पेड इंटर्नशिप

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए हथियार प्रणालियों के डिजाइन और विकास में अग्रणी डीआरडीओ की प्रयोगशाला ARDE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छह महीने की पेड इंजीनियरिंग इंटर्नशिप की घोषणा की है। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए कुल 40 सीटें उपलब्ध हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
इंजीनियरिंग शाखा सीटें
मैकेनिकल / आर्मामेंट / प्रोडक्शन 16
इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्युनिकेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन / एम्बेडेड सिस्टम्स 8
एआई एवं एमएल / डेटा साइंस / सिस्टम्स इंजीनियरिंग 7
एयरो इंजीनियरिंग / रॉकेट प्रोपल्शन 5
इलेक्ट्रिकल / पावर इंजीनियरिंग 2
मैटेरियल साइंस / इंजीनियरिंग 2
कुल 40

 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • बीई/बीटेक के नियमित 7वें या 8वें सेमेस्टर के छात्र।
  • एमटेक के प्रथम या द्वितीय वर्ष के छात्र।
  • सभी पूर्व सेमेस्टरों में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना आवश्यक।
  • किसी भी विषय में बैकलॉग वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते।
  • आयु सीमा

20 जून 2026 तक उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित इंटर्न को 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो किश्तों में 15,000-15,000 रुपये के रूप में दी जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार प्रत्येक माह कम से कम 15 कार्य दिवस पूरे करे।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026
चयन की सूचना 20 जुलाई 2026
इंटर्नशिप शुरू 30 जुलाई 2026


DRDO ARDE Paid Internship 2026 Notification PDF

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

DESIDOC और ARDE दोनों कार्यक्रमों में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, DESIDOC आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा या साक्षात्कार भी आयोजित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली स्थित डीआरडीओ की एक और लैब में पेड इंटर्नशिप का मौका, BTech-MTech और MSc वाले करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • जॉइनिंग के समय मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
  • प्रशिक्षण अवधि के दौरान डीआरडीओ किसी प्रकार की हॉस्टल, आवास या परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराएगा।
  • प्रशिक्षण या इंटर्नशिप पूरी करने के बाद डीआरडीओ, DESIDOC या ARDE में स्थायी नौकरी का कोई दावा नहीं किया जा सकेगा।
  • ARDE में चयनित इंटर्न को भारतीय आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 से संबंधित अंडरटेकिंग पर हस्ताक्षर करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed