सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BECIL AIIMS Bilaspur Recruitment 2026: Notification Out for Lab Technician, JE and Other Posts

BECIL AIIMS Bilaspur Vacancy: एम्स बिलासपुर में एमटीएस, जेई समेत कई पदों पर भर्ती; 10वीं पास के लिए भी मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 12 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

BECIL AIIMS Bilaspur Recruitment 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने एआईएमएस बिलासपुर में लैब टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर और फिजियोथेरेपिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 33 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

BECIL AIIMS Bilaspur Recruitment 2026: Notification Out for Lab Technician, JE and Other Posts
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

BECIL AIIMS Bilaspur Vacancy 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने एआईएमएस बिलासपुर में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 33 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, जूनियर इंजीनियर (JE), ओटी टेक्नीशियन, बायोमेडिकल इंजीनियर, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन और एमटीएस जैसे पद शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट 03
प्रयोगशाला तकनीशियन 15
मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन 03
जूनियर इंजीनियर (एसी एवं आर) 01
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 03
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 02
एमटीएस (MTS) 02
बायोमेडिकल इंजीनियर 01
ओटी तकनीशियन 02
रेडियोलॉजी तकनीशियन 01
कुल पद 33

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन प्रसंस्करण शुल्क नहीं देना होगा। वहीं सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रसंस्करण शुल्क 295 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

पद का नाम योग्यता
फिजियोथेरेपिस्ट 12वीं (PCB) + फिजियोथेरेपी में स्नातक डिग्री + 2 वर्ष अनुभव
प्रयोगशाला तकनीशियन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी/साइंस में स्नातक + 2 वर्ष अनुभव
मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन B.Sc. मेडिकल रिकॉर्ड्स या 12वीं विज्ञान + डिप्लोमा + 2 वर्ष अनुभव
जेई (एसी एवं आर) इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
जेई (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
जेई (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
एमटीएस (MTS) 10वीं पास या ITI
बायोमेडिकल इंजीनियर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech या डिप्लोमा
ओटी तकनीशियन संबंधित विषय में B.Sc./डिप्लोमा + अनुभव
रेडियोलॉजी तकनीशियन रेडियोग्राफी में B.Sc. (ऑनर्स) या B.Sc. रेडियोग्राफी

 

कैसे करें आवेदन

  • निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें।
  • फॉर्म और दस्तावेजों को एक सीलबंद लिफाफे में रखें।
  • आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजें। ऑनलाइन या व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

आवेदन भेजने का पता

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL)
BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62,
नोएडा -ो 201307, उत्तर प्रदेश (U.P.)

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed