{"_id":"6a2bf54291de57078a08416e","slug":"verification-of-outsiders-and-a-curb-on-the-drug-trade-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124315-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाहरी लोगों के सत्यापन और नशे के कारोबार पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाहरी लोगों के सत्यापन और नशे के कारोबार पर लगे रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों, अवैध नशे के कारोबार और बाहरी व्यक्तियों की बढ़ती संख्या को लेकर नागरिक मंच ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी मनोज ठाकुर को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में नगर में बाहरी व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ी है जिससे शांति व्यवस्था, सुरक्षा और अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। मंच ने आरोप लगाया कि नगर में नशे का कारोबार खुलेआम हो रहा है और इसकी होम डिलीवरी तक की जा रही है। ज्ञापन में बाहरी व्यावसायियों, श्रमिकों और ठेकेदारों का अनिवार्य सत्यापन कर पहचानपत्र जारी करने, नशे के कारोबार पर पूर्ण रोक लगाने, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, अतिक्रमण हटाने तथा बिना नंबर और ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मंच अध्यक्ष सीपी नैथानी, महासचिव अतुल भट्ट, हर्षवर्द्धन ध्यानी और आरपी पंत आदि रहे। संवाद