सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rajesh Kandari becomes President of the Garhwal Motor Users Society.

Kotdwar News: गढ़वाल मोटर यूजर्स सोसाइटी के अध्यक्ष बने राजेश कंडारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 12 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Kandari becomes President of the Garhwal Motor Users Society.
विज्ञापन
फोटो

बैजरो। बीरोंखाल गढ़वाल मोटर यूजर्स कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड बीरोंखाल का निर्वाचन शांतिपूर्वक हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी निर्विरोध अध्यक्ष व मनीष सुंद्रियाल उपाध्यक्ष चुने गए।
संस्था के सामान्य निकाय के 19 वार्डों बीरोंखाल, मैठाणाघाट, स्यूंसी, बैजरो, बेदीखाल, पोखड़ा, भमरईखाल, कोटा, खटलगढ़, दिगोलीखाल, जड़ाऊखांद, नैनीडांडा, रामनगर, सल्ट आदि क्षेत्रों से कुल 34 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इनमें से छह सदस्य प्रबंधन समिति के लिए निर्वाचित हुए। इसके अलावा संस्था की 40 अंशधारक प्रारंभिक समितियों से चार प्रतिनिधि और वाहन स्वामी वर्ग से एक प्रतिनिधि चुना गया। वहीं संचालक मंडल में देशबंधु बिष्ट, देवेंद्र कुमार, संयोगिता देवी, मन्ना देवी, रामेश्वरी देवी, पूनम रावत, महिपाल सिंह, विजयपाल सिंह और विक्रम पटवाल निर्विरोध चुने गए। प्रमिला देवी और अरुण कुमार पोखरियाल को बैंक प्रतिनिधि चुना गया। निर्वाचन अधिकारी पंकज पटवाल ने सभी का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कंडारी ने संस्था की निरंतर प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed