सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus-bike collision; Delhi youth dies.

Kotdwar News: बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 15 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Bus-bike collision; Delhi youth dies.
विज्ञापन
फोटो

साथी गंभीर घायल, पुलिस ने बस और चालक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर फतेहपुर मंदिर के निकट जीएमओयू की बस और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दिल्ली के युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुगड्डा पुलिस ने चालक और बस को कब्जे में ले लिया है।
सोमवार को दिल्ली से दो युवक दुगड्डा के रास्ते पहाड़ की ओर बढ़ रहे थे। फतेहपुर मंदिर से पहले एक कॉजवे में सामने से आ रही जीएमओयू की बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दुगड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय दुगड्डा पहुंचाया। घायल जितेंद्र सिंह (38) पुत्र एलएस गुसाईं, बुराड़ी दिल्ली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल देवेंद्र सिंह (37) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी अंगनी, पौड़ी का उपचार किया जा रहा है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed