सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The elephant picked the woman up with its trunk and threw her into the field.

Kotdwar News: हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 16 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
The elephant picked the woman up with its trunk and threw her into the field.
विज्ञापन
फोटो

ग्रामसभा उतिर्छा के गड़ेथ गांव का मामला, छप्पर भी किया क्षतिग्रस्त
बेस अस्पताल में चल रहा महिला का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा उतिर्छा के गड़ेथ गांव में मंगलवार सुबह एक हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हाथी ने महिला के मकान की छत और पालतू पशुओं को बांधने के लिए बनाए गए छप्पर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल महिला का बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गड़ेथ गांव निवासी सुमति देवी (60) पत्नी बलवीर सिंह मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से सटी गोशाला में गाय का दूध निकाल रही थीं। इसी दौरान उनकी बछिया भागकर बाहर की ओर आ गई। बछिया को पकड़ने के लिए जैसे ही वह गोशाला से बाहर आईं उनका सामने खड़े हाथी से सामना हो गया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर दूसरे खेत में फेंक दिया। हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हाथी ने झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ा। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की छाती और कंधे पर चोटें आई हैं। ग्राम प्रधान रीना देवी ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की। उधर, रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली। उन्होंने महिला के हाथी के हमले में घायल होने की पुष्टि की है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उपचार के बाद मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जाएगी। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed