{"_id":"6a2bed6f6b086948ea043ff8","slug":"relocate-the-proposed-waste-disposal-center-elsewhere-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124308-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नगर निगम कोटद्वार के लिए प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि चयनित भूमि घनी आबादी, शैक्षणिक संस्थानों और हरिद्वार-कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग के निकट स्थित है। साथ ही यह क्षेत्र मालन और रतलाम नदी के समीप होने से पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील है। यहां कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित होने से प्रदूषण बढ़ने, जल स्रोत प्रभावित होने और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में संचालित वर्तमान कूड़ा निस्तारण केंद्र को भी आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश में स्थित पूर्व में कोटद्वार के लिए आवंटित सीवर फार्म की भूमि को दोबारा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पहल करे। उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय बनाकर वहां आधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र या एसटीपी विकसित किया जा सकता है। नगर निगम बोर्ड वर्ष 2023 में भी इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज चुका है। संवाद