सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Participants of the 'Aao Seekhein' (Let's Learn) workshop felicitated.

Kotdwar News: आओ सीखें कार्यशाला के प्रतिभागी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 12 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Participants of the 'Aao Seekhein' (Let's Learn) workshop felicitated.
विज्ञापन
लैंसडौन। अभ्युदय परिवार की ओर से आयोजित आओ सीखें कार्यशाला का समापन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एसपी. नैथानी, विशिष्ट अतिथि विनीता जखमोला, रामअवतार खंडेलवाल, भगवती सिंह, विक्रांत खंतवाल, प्रगति रावत और महिपाल सिंह ने प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर किया। संस्था की अध्यक्ष भावना वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में 95 बच्चों और 35 महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान सीखी गईं विधाओं काे प्रस्तुत किया। बच्चों एवं महिलाओं की ओर से तैयार किए गए कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन मीना अधिकारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed