सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSU Recruitment 2026: Apply Online for 90 Associate and Assistant Professor Posts

CSU Vacancy 2026: केंद्रीय संस्कृत विवि में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें रिक्तियों की संख्या

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 11 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

CSU Recruitment 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 90 रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CSU Recruitment 2026: Apply Online for 90 Associate and Assistant Professor Posts
CSU Vacancy 2026 - फोटो : https://www.sanskrit.nic.in
विज्ञापन

विस्तार

CSU Vacancy 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), दिल्ली ने अपने तीन परिसरों - वेदव्यास परिसर (हिमाचल प्रदेश), श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर (उत्तराखंड) और एकलव्य परिसर (त्रिपुरा) - में शिक्षण और अन्य अकादमिक पदों पर भर्ती के लिए कुल 90 रिक्तियों की घोषणा की है।



इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के परिशिष्ट-I में देख सकते हैं।

विज्ञापन

जानें आवेदन शुल्क

पद स्तर वर्ग आवेदन/परीक्षा शुल्क प्रसंस्करण शुल्क कुल शुल्क
स्तर-10 यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 1000 500 1500
स्तर-10 एससी/एसटी/महिला/PwBD/ट्रांसजेंडर शुल्क नहीं 500 500
स्तर-13A यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 1000 1000 2000
स्तर-13A एससी/एसटी/महिला/PwBD/ट्रांसजेंडर शुल्क नहीं 1000 1000

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 36 पद अनारक्षित (यूआर), 14 एससी, 7 एसटी, 24 ओबीसी और 9 ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, 7 पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

परीक्षा केंद्र

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार दिल्ली, मुंबई/पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदनों में एक ही शहर का चयन करें, ताकि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की समस्या न हो।

CSU Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed