Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Devprayag: Effigies of the BJP government and the MLA were burned at Paudikhal market; allegations were raised that development work has stalled
{"_id":"6a2be577ec41b0c96d0d45ed","slug":"video-devprayag-effigies-of-the-bjp-government-and-the-mla-were-burned-at-paudikhal-market-allegations-were-raised-that-development-work-has-stalled-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Devprayag: पौड़ीखाल बाजार में भाजपा सरकार और विधायक का पुतला फूंका, विकास ठप होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: पौड़ीखाल बाजार में भाजपा सरकार और विधायक का पुतला फूंका, विकास ठप होने का लगाया आरोप
देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पौड़ीखाल बाजार में शुक्रवार को सड़क, बिजली और पानी की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आक्रोश फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस उग्र प्रदर्शन में आक्रोशित लोगों ने भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान जिन सड़कों का निर्माण जहां तक हुआ था, वे आज भी उसी बदहाल स्थिति में हैं और उनका डामरीकरण तक नहीं हो पाया है। इसके अलावा क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत न होने से स्थानीय जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। पूर्व मंत्री ने विभागों में पर्ची सिस्टम चलने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक और सरकार मिलकर केवल अपने चहेते लोगों को टेंडर बांट रहे हैं, जिससे क्षेत्र के अन्य स्थानीय ठेकेदार पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल ने भी विधायक की घेराबंदी करते हुए कहा कि जो जनप्रतिनिधि कांग्रेस सरकार के समय हिडोलाखाल क्षेत्र में स्वीकृत हुई एनसीसी एकेडमी को दूसरे जिले में स्थानांतरित होने से न रोक पाया हो, वह जनता की भावनाओं को कभी नहीं समझ सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद को जनता का बेटा बताने वाले विधायक अपने ही क्षेत्र के माता, पिता, भाई और बहनों के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं और उनका दायित्व अब केवल अपने चहेतों को ठेके दिलाने तक ही सीमित रह गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।