सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   MSC Bank Recruitment 2026: Apply Online for 139 Trainee Officer, Associate, Typist and Driver Posts

MSC Bank Trainee: महाराष्ट्र के सहकारी बैंक में ट्रेनी की भर्ती, 52,100 रुपये तक सैलरी; जानें पात्रता मानदंड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

MSC Bank Trainee Recruitment 2026: महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने 139 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, ट्रेनी एसोसिएट, टाइपिस्ट और ड्राइवर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

MSC Bank Recruitment 2026: Apply Online for 139 Trainee Officer, Associate, Typist and Driver Posts
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

MSC Bank Trainee Recruitment 2026: महाराष्ट्र में बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSC Bank) ने ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, ट्रेनी एसोसिएट, ट्रेनी टाइपिस्ट और ट्रेनी ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 12 जून से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 139 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों या महाराष्ट्र में स्थित विभिन्न शाखाओं में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 11 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026
ऑनलाइन परीक्षा बाद में घोषित होगी

पदों का विवरण

महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने विभिन्न पदों के लिए कुल 139 रिक्तियां जारी की हैं। सबसे अधिक 81 पद ट्रेनी एसोसिएट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

पद का नाम ग्रेड रिक्तियां
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर जूनियर ऑफिसर ग्रेड 49
ट्रेनी एसोसिएट एसोसिएट ग्रेड 81
ट्रेनी टाइपिस्ट एसोसिएट ग्रेड 4
ट्रेनी ड्राइवर ड्राइवर ग्रेड 5
कुल पद   139

 

कौन कर सकता है आवेदन?

केवल महाराष्ट्र के निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

ट्रेनी जूनियर ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना और 10वीं में मराठी विषय होना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी पद पर कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। लॉ डिग्री, JAIIB/CAIIB, MSCIT या ट्रेजरी एवं अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए आयु 1 जून 2026 को 23 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वहीं, ट्रेनी एसोसिएट पद के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और 10वीं में मराठी विषय होना जरूरी है। इस पद के लिए अनुभव की आवश्यकता नहीं है, हालांकि मराठी एवं अंग्रेजी टाइपिंग प्रमाणपत्र और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष तय की गई है।


अन्य पदों के लिए पात्रता

पद शैक्षणिक योग्यता अतिरिक्त योग्यता/अनुभव आयु सीमा
ट्रेनी टाइपिस्ट किसी भी विषय में स्नातक, 10वीं में मराठी विषय सरकारी टाइपिंग प्रमाणपत्र, मराठी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट, वर्ड और स्प्रेडशीट का ज्ञान 21 से 28 वर्ष
ट्रेनी ड्राइवर SSC (10वीं) पास, मराठी विषय वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव आवश्यक नहीं 18 से 30 वर्ष

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

कितनी मिलेगी सैलरी?

ट्रेनी जूनियर ऑफिसर

  • प्रशिक्षण अवधि: 30,000 रुपये प्रति माह
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद: 52,100 रुपये प्रति माह


ट्रेनी एसोसिएट

  • प्रशिक्षण अवधि: 25,000 रुपये प्रति माह
  • नियमित वेतन: 34,400 रुपये प्रति माह


ट्रेनी टाइपिस्ट

  • प्रशिक्षण अवधि: 25,000 रुपये प्रति माह
  • नियमित वेतन: 34,400 रुपये प्रति माह
  • अतिरिक्त टाइपिस्ट भत्ता: 650 रुपये प्रति माह


ट्रेनी ड्राइवर

  • प्रशिक्षण अवधि: 22,000 रुपये प्रति माह
  • नियमित वेतन: 27,700 रुपये प्रति माह

आवेदन शुल्क

पद आवेदन शुल्क
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर 1,770 रुपये
ट्रेनी एसोसिएट 1,180 रुपये
ट्रेनी टाइपिस्ट 1,180 रुपये
ट्रेनी ड्राइवर 1,180 रुपये

आवदकों के लिए जरूरी निर्देश देखें...

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-

  • एमएससी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन पर जाएं।
  • Apply Online पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration विकल्प चुनें।
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करें।
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद Complete Registration पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म और ई-रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed