सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSSC Issues Short Notice for Nursing Officer Recruitment, Over 5900 Vacancies to Be Filled

OSSSC Nursing Officer Vacancy: नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, 5900+ पदों पर होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 12 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

OSSSC Nursing Officer Recruitment: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग ऑफिसर के 5900 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

OSSSC Issues Short Notice for Nursing Officer Recruitment, Over 5900 Vacancies to Be Filled
Job - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

OSSSC Nursing Officer Vacancy: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 30 जिलों में कुल 5989 नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-3) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 जून 2026 से OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC)
पोस्ट नाम नर्सिंग अधिकारी (ग्रुप-3)
रिक्तियां 5989
विज्ञापन संख्या विस्तृत अधिसूचना में सूचित किया जाएगा
पंजीकरण तिथियां 13 जून 2026 से आगे
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज़ सत्यापन
वेतन ओडिशा सरकार के मानदंडों के अनुसार (वेतन मैट्रिक्स लेवल 9/10)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/री-रजिस्ट्रेशन 13.06.2026 से 06.07.2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करना 13.06.2026 से 13.07.2026
आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM या B.Sc. (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए और उनका ओडिशा या भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी, हालांकि आयोग ने अभी केवल रिक्तियों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी है, जबकि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराए जाएंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment/Notification” सेक्शन में जाएं।
  • Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर नया अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें (नाम, योग्यता, पता आदि)।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर आदि)।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed