सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE Post Preference Form 2026 Live: Candidates Must Submit Option Cum Preference by June 14

SSC JE Post Preference: एसएससी जेई के अभ्यर्थी 14 जून तक जरूर जमा कर दें पोस्ट प्रेफरेंस, फिर नहीं मिलेगा मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC JE 2025 Post Preference: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जारी कर दिया है। उम्मीदवार 14 जून 2026 तक अपनी पोस्ट प्रेफरेंस भर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रेफरेंस नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
 

SSC JE Post Preference Form 2026 Live: Candidates Must Submit Option Cum Preference by June 14
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC JE Post Preference Form 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जारी कर दिया है। आयोग ने पोस्ट प्रेफरेंस भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी सक्रिय कर दिया है। पात्र उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा पोस्ट और विभागों की प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं।



आयोग के अनुसार, ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस भरने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी पोस्ट प्रेफरेंस नहीं भरी है, उन्हें अंतिम तिथि से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महत्वपूर्ण तिथि

विवरण तिथि
Option-cum-Preference फॉर्म जारी जारी
पोस्ट प्रेफरेंस भरने की अंतिम तिथि 14 जून 2026
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

किसके लिए जारी हुआ है फॉर्म?

यह ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical & Electrical) Examination, 2025 के उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने परीक्षा के पेपर-II में भाग लिया है। अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इन अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से अपनी पोस्ट और विभाग संबंधी प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी।


आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस नहीं भरेंगे, उन्हें बाद में कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

इतना ही नहीं, ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची और अंतिम चयन के लिए भी विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए पेपर-II में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

एसएससी ने कहा है कि उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अंतिम मेरिट सूची में शामिल करने के लिए पोस्ट प्रेफरेंस भरना जरूरी है। यदि कोई उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे चयन प्रक्रिया से बाहर माना जा सकता है।

आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...

 
विज्ञापन

SSC JE Post Preference Form कैसे भरें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी पोस्ट प्रेफरेंस जमा कर सकते हैं: 

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Login लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद SSC JE Option-cum-Preference फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपनी पसंद के अनुसार पोस्ट और विभागों की प्राथमिकताएं दर्ज करें।
  • सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed