{"_id":"6a2add3a8d7cf67d6401b7fa","slug":"jalore-elderly-man-dies-after-being-attacked-by-a-bull-in-chitalwana-harrowing-incident-captured-on-cctv-jalore-news-c-1-1-noi1335-4384856-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, गुस्सा ग्रामीणों ने की कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, गुस्सा ग्रामीणों ने की कार्रवाई की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
चितलवाना कस्बे में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
सांड ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को पटका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के चितलवाना कस्बे में आवारा पशुओं की समस्या के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पैदल जा रहे एक बुजुर्ग पर सांड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ लोगों में आक्रोश भी है।
जानकारी के अनुसार नगाराम रावणा राजपूत कस्बे में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: मैगी का बहाना और खौलता पानी.. मोबाइल चला रहे पति पर पत्नी ने ढाया खौफनाक सितम, जानकर कांप जाएगी रूह
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में बुजुर्ग सामान्य रूप से सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पीछे से आए सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितलवाना कस्बे में लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है। सड़कों और बाजार क्षेत्रों में घूम रहे सांड तथा अन्य पशु आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन और स्थानीय निकाय को शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में भी इस तरह के हादसे हो सकते हैं।