सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   A school bus belonging to IPTS School Khansahib plunged into a deep gorge in the Neegu Jabbad area of Brenwar

श्रीनगर के चडूरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस खाई में गिरी, चालक की मौत, दो छात्र घायल

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 12 Jun 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़गाम जिले के ब्रेनवार चडूरा के नीगू जब्बाद इलाके में आईपीटीएस स्कूल खानसाहिब की एक स्कूल बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए।

A school bus belonging to IPTS School Khansahib plunged into a deep gorge in the Neegu Jabbad area of Brenwar
चडूरा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़गाम जिले के ब्रेनवार चडूरा के नीगू जब्बाद इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आईपीटीएस स्कूल खानसाहिब की एक स्कूल बस गहरी खाई में गिर गई जिसमे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायल छात्रों को उपचार के लिए एसडीएच चडूरा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed