सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Two Soldiers Injured in Accidental Grenade Blast Near LoC in Poonch

Poonch Grenade Blast: पुंछ में एलओसी के पास ग्रेनेड ब्लास्ट, विस्फोट में सेना के दो जवान घायल, जांच जारी

अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 12 Jun 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पुंछ जिले के मल्टी सेक्टर इलाके में हैंड ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Two Soldiers Injured in Accidental Grenade Blast Near LoC in Poonch
Breaking News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुए आकस्मिक हैंड ग्रेनेड विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब जवान अग्रिम क्षेत्र में नियमित अभ्यास कर रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद दोनों घायल सैनिकों को मौके से निकालकर नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed