सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu to Srinagar after 4 pm till 16th

हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रात में यातायात बंद, 16 जून तक रहेगा प्रतिबंध

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 12 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते 12 से 16 जून तक शाम 4 बजे के बाद जम्मू से श्रीनगर और रामबन जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों को यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

Jammu to Srinagar after 4 pm till 16th
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुधार कार्य के चलते 12 से 16 जून की रात तक जम्मू से श्रीनगर और रामबन के लिए वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध शाम चार बजे के बाद से लागू रहेगा। यातायात पुलिस कार्यालय जम्मू की ओर से वाहन चालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।



यातायात पुलिस के अनुसार रामबन के नाचलाना समेत कई स्थानों पर सड़क का रीलेइंग कार्य होना है। इस कारण 12 से 16 जून की रात से 17 जून सुबह पांच बजे तक जम्मू से श्रीनगर और रामबन की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने यात्रियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे इन तिथियों पर रात के समय यात्रा करने से बचें। यात्रा शुरू करने से पहले राजमार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। विशेष रूप से ताजा फल, सब्जियां और अन्य जल्दी खराब होने वाले सामान तथा पशुधन लेकर जाने वाले वाहन चालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। आपात स्थिति में यात्रियों को ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट जम्मू के हेल्पलाइन नंबर 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732 और 103 पर संपर्क करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed