सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The people of Bishnah are filled with grief, anger and fear over what happened to the three and a half year ol

मासूम से दरिंदगी पर उबाल: दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने जूते व चप्पलों से पीटा, फांसी देने की उठी मांग

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Feb 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले को लेकर पूरे जम्मू में आक्रोश है। बिश्नाह के तारा चौक पर रविवार को स्थानीय लोगों ने बच्ची से दरिंदगी करने वाले को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

The people of Bishnah are filled with grief, anger and fear over what happened to the three and a half year ol
पुलिस की हिरासत में दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई करते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिश्नाह के तारा चौक पर रविवार को स्थानीय लोगों ने बच्ची से दरिंदगी करने वाले को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने पुलिस हिरासत में आरोपी अर्जुन लखोत्रा की जिला अस्पताल में जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई भी की।

Trending Videos


साढ़े तीन साल की बच्ची से शनिवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया। मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 27 वर्षीय आरोपी अर्जुन लखोत्रा को गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात से आक्रोशित लोग तारा चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पता चला कि पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर स्थानीय युवा जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी की पिटाई कर रहे लोगों से उसे बचाया। थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कानून को अपने हाथ में न लेने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने उनको समझाया कि पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोगों का कहना है कि आरोपी अर्जुन लखोत्रा नशेड़ी है। वह मेटाडोर का परिचालक का काम करता था।

नाबालिग के साथ दरिंदगी से गम और गुस्से के बीच खौफ में लोग
साढ़े तीन साल की बिटिया के साथ जो कुछ हुआ उसे लेकर बिश्नाह के लोग गम और गुस्से के साथ खौफ से भी भरे हैं। रविवार सुबह की शुरुआत संशय और आक्रोश से हुई। गांव में रोज की तरह से चहल-पहल नहीं थी। घरों के दरवाजे पर जुटे लोगों की जुबान पर बस दो ही सवाल थे...उस मासूम का हाल क्या होगा और दूसरा ऐसा तो कभी सुना नहीं। ऐसे दरिंदों को तो सख्त सजा देनी चाहिए।

जैसे-जैसे दिन चढ़ा लोग अपने घरों के भीतर कम मासूम के साथ घटी हृदयविदारक घटना को लेकर चर्चा करते ज्यादा नजर आ रहे थे। एक पिता ने कहा कि मेरी भी तो बेटियां हैं, कल से मैं समझ ही नहीं पा रहा हूं कि उन्हें घर से बाहर निकलने दूं या नहीं।

वहीं, पास खड़े एक पड़ोसी ने कहा कि बेटियों को हम घर में कैद तो नहीं कर सकते। उस दरिंदे को ही सबक सिखाना होगा। कुछ आगे बढ़ने पर इलाके की महिलाएं साथ बैठी थीं। उनमें से एक कहती है कि घर के अंदर से मैं बिटिया को आवाज दे रही थी उसने नहीं सुना तो मैं घबरा गई।

बिश्नाह के उस गांव के लोग बोले...एक पल आंखों से दूर हो जाएं बेटियां तो सहम जाते हैं हम लोगों की जुबां पर दो ही सवाल...उस मासूम का हाल क्या होगा और दूसरा ऐसा तो पहले कभी सुना नहीं

गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, फांसी देने की मांग
लोगों ने आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घिनौनी वारदातें नहीं होती थीं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से महिलाओं के खिलाफ अपराध को बढ़ने से पहले रोकने की मांग करते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

आरोपी के परिवार को गांव से बाहर निकालने की चर्चा
इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के गांव के लोग आरोपी के परिवार को अपने गांव से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कठोर सजा मिलनी चाहिए
जम्मू ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज कुंदन ने बिश्नाह में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है। ऐसी जघन्य घटनाअों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed