फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tourism News

पर्यटन की नई उड़ान : देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की पसंद बना जम्मू

विज्ञापन
Tourism News
- विकास गुप्ता, निदेशक पर्यटन विभाग। अमर उजाला
- 1.41 लाख विदेशी पर्यटकों ने 10 साल में मां वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू की वादियाें को निहारा
विज्ञापन

- शिवखोड़ी, सुकराला, चीची माता, बाला सुंदरी, उत्तरवाहिनी, मचैल, झिड़ी, सुद्धमहादेव, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में भी पहुंच रहे श्रद्धालु
मनीष श्रीवास्तव

जम्मू। जम्मू-कश्मीर का पर्यटन क्षेत्र नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। एक तरफ जहां कश्मीर की खूबसूरत वादियां विदेशी मेहमानों की पहली पसंद बनी हुई हैं, वहीं जम्मू क्षेत्र देश भर से वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के दिलों पर राज कर रहा है। वर्ष 2020 से 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2026 में 31 जुलाई तक मां वैष्णो के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6,097,331 पार कर गई। वर्ष 2025 में 6,932,922 श्रद्धालु पहुंचे थे।
बीते 10 वर्षों में करीब 1.41 लाख विदेशी श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू संभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्ष 2020 से 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें स्वदेशी पर्यटक 123,525,054, विदेशी 141,798 सहित कुल श्रद्धालुओं की संख्या 141,672,500 तक पहुंच गई। पर्यटन में इस उछाल का सीधा संबंध क्षेत्र की बेहतर होती बुनियादी संरचना और सुरक्षा वातावरण से है। ऑल-वेदर कनेक्टिविटी, सुगम रेल नेटवर्क और नए राजमार्गों ने यात्रियों की राह आसान की है। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और बार्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने की नीतियों ने विदेशी पर्यटकों का भरोसा बहाल किया है।
विज्ञापन

-----
जम्मू में दिव्य धाम, आस्था
शक्ति और सौहार्द का संगम
जम्मू संभाग पौराणिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। उत्तरवाहिनी देविका नदी के तट सांबा का यह क्षेत्र पौराणिक महत्व रखता है। इसे उत्तर काशी के समान पूजनीय माना जाता है। रियासी स्थित शिवखोड़ी की प्राकृतिक चूना पत्थर गुफा में विराजमान शिवलिंग पर स्वतः जलधारा अर्पित होती है। सांबा की चीची माता को मां वैष्णो देवी यात्रा का पहला पड़ाव माना जाता है। शक्ति उपासना के प्रमुख केंद्र कठुआ के बसोहली स्थित सुकराला माता मंदिर में माता शारदा/दुर्गा शिला रूप में प्रकट हुई थीं। नवरात्र में माता बाला सुंदरी धाम श्रद्धालुओं से सराबोर रहता है। दुर्गम पहाड़ियों के बीच किश्तवाड़ के मचैल में माता चंडी की यात्रा अगस्त में कठिन रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास का प्रतीक बनती है। उधमपुर का सुद्धमहादेव मंदिर दानव सुधंत के त्रिशूल और पाप नाशिनी बाणगंगा के लिए जाना जाता है। पुंछ की पुलत्सय नदी के किनारे बूढ़ा अमरनाथ के श्वेत शिवलिंग के दर्शन बाबा अमरनाथ यात्रा से पहले अनिवार्य माने जाते हैं। धार्मिक सहिष्णुता की मिसाल पेश करती राजोरी में शाहदरा शरीफ बाबा गुलाम शाह बादशाह की दरगाह और मीरां साहिब स्थित सूफी संत जियारत शाह का स्थल सभी धर्मों की मन्नतों का केंद्र हैं। किसान लोक देवता बाबा चमलियाल को फसल की पहली भेंट चढ़ाते हैं, तो झिड़ी में बाबा जित्तो की शहादत पर कार्तिक पूर्णिमा को भव्य मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शिवखोड़ी धाम में 2022 से 2025 तक पहुंचे श्रद्धालु
2022 - 2,915,226
2023 - 991,275
2024 - 1,167,134
2025 - 839,937
31 जुलाई 2026 तक 168,469
--------
चीची माता मंदिर
वर्ष - श्रद्धालु
2022 - 101,141
2023 - 179,432
2024 - 40,807
2025 - 209,307
2026 - 159,408 (31 जुलाई तक)
--------
सुकराला माता मंदिर
वर्ष - श्रद्धालु
2022 - 384,013
2023 - 385,643
2024 - 324,451
2025 - 269,881
2026 - 282,983 (31 जुलाई तक)
------
माता बाला सुंदरी
वर्ष - श्रद्धालु
2022 - 69,949
2023 - 185,827
2024 - 53,409
2025 - 24416
2026 - 113,184 (31 जुलाई तक)
------
बूढ़ा अमरनाथ
वर्ष - श्रद्धालु
2024 - 1,365
2025 - 18,009
2026 - 26,619(31 जुलाई तक)
------
श्री माता वैष्णो देवी
2022 - 9,087,486
2023 - 9,728,712
2024 - 9,455,605
2025 - 6,932,922
----------
वर्ष - पर्यटक - विदेशी - कुल पर्यटक
2016 - 12,255,831 - 27,840 - 1,22,83,671
2017 - 13,316,544 - 1,566 - 13,318,100
2018 - 16,012,886 - 34,014 - 16,046,900
2019 - 1,5,631,577 - 24,141 - 15,655,718
2020 - 3,433,466 - 1,420 - 3,434,886
2021 - 10,650,722 - 36 - 10,650,758
2022 - 15,932,828 - 38 - 15,932,866
2023 - 18,006,638 - 17,528 - 18,024,166
2024 - 20,069,581 - 21,798 - 20,091,379
2025 - 16,221,619 - 13,417 - 16,235,036
----------
सुरक्षा एवं विश्वास बेहतर होते सुरक्षा माहौल और नीतिगत सुधारों से पर्यटकों का बढ़ा भरोसा। सतत विकास से ही रोजगार और आर्थिक समृद्धि का दीर्घकालिक मार्ग प्रशस्त हो रहा। पर्यटन विभाग अपने विशेष पहल से ऐसे स्थलों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दृष्टिकोण से काम कर रहा है।
- विकास गुप्ता, निदेशक पर्यटन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed