{"_id":"6a934a0129a39bc3e40d4748","slug":"national-sports-day-jammu-news-c-10-jmu1059-999052-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ईपीएफओ जम्मू ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ईपीएफओ जम्मू ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ईपीएफओ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्रोत : ईपीएफओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अमिताभ मनहास ने खेलों को अनुशासन और नेतृत्व विकास का आधार बताया
- राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शमशेर सिंह समेत फिट इंडिया चैलेंज प्रतिभागियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जम्मू ने राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं एक्सईएन अमिताभ मनहास ने कहा कि खेल अनुशासन, समन्वय, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये गुण केवल खेल मैदान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक हैं। इस दौरान उन्हें अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
ईपीएफओ जम्मू में एसएसएसए शमशेर सिंह, जो राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, को खेलों में उनके योगदान और उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जेेटीओ आशीष शर्मा और एसएसए यशपाल गुप्ता को फिट इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रशंसा स्वरूप सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आरपीएफसी-I जम्मू सुमीत सिंह ने युवाओं से खेल और फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों से पार पाने का साहस सिखाते हैं। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उनकी प्रेरणादायी विरासत को भी याद किया गया।