{"_id":"6a934a70e63fbb3bb207db94","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1059-999637-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़कों के शिलान्यास में हुआ संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़कों के शिलान्यास में हुआ संग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम, अगली लाइन में बैठने और पहले संबोधन को लेकर तकरार
- विधायक पवन गुप्ता को संबोधन के लिए बुलाने पर विधायक मनकोटिया ने माइक हाथ में ले लिया
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हस्तक्षेप कर दोनों को कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/ उधमपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को उधमपुर-कठुआ-डोडा लिए 1,503.53 करोड़ रुपये की 110 सड़कों की आधारशिला रखी। विकास कार्यों को समर्पित बैठक में खुद के प्रोटोकॉल को लेकर भाजपा विधायक पवन गुप्ता और बलवंत सिंह मनकोटिया आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष पार्टी व नेताओं की किरकिरी होते देख जितेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया।
सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में उधमपुर से विधायक पवन गुप्ता और चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के बीच बैठक कक्ष में ही अगली लाइन में बैठने को लेकर तकरार शुरू हो गई थी। आग में घी का काम एक-दूसरे से पहले संबोधन करने के क्रम ने किया। पवन गुप्ता को पहले संबोधन के लिए आमंत्रित कर दिया गया, लेकिन विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने अचानक माइक लेकर पहले बोलना शुरू कर दिया।
इस पर देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया। विधायकों के बीच खींचतान को देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हस्तक्षेप किया। दोनोंं ने कहा कि विकास के इतने बड़े कार्यक्रम में आपसी लड़ाई के बजाय क्षेत्र की जनता के हित पर ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और कार्यक्रम आगे बढ़ा।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह ने 1,503.53 करोड़ रुपये की लागत वाली 110 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दाैरान विधायक राजीव जसरोटिया, सज्जाद शाहीन, डॉ. सुनील भारद्वाज, अर्जुन सिंह राजू, प्यारे लाल शर्मा, रणबीर सिंह पठानिया, दर्शन कुमार और सतीश कुमार शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विधायक शक्ति परिहार कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने भी ऑनलाइन संबोधित किया।
-- -- -- --
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया
डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि या। कहा कि 12 वर्षों में उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण में उधमपुर जिला लगातार देश के शीर्ष 3 जिलों में शामिल रहा है, जो क्षेत्र में ग्रामीण कनेक्टिविटी को दी गई प्राथमिकता का प्रमाण है। 110 सड़क परियोजनाएं कठुआ, उधमपुर, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में फैली हुई हैं।
-- -- --
जम्मू और कश्मीर विकास के पथ पर अग्रसर: सुरिंदर चौधरी
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा। दोहराया कि जम्मू-कश्मीर सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि विकास की बयार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केंद्र शासित प्रदेश के हर कोने और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
-- -- -- --
ये है प्रोटोकाल
केंद्र सरकार की ओर से बैठकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों के लिए बकायदे प्रोटोकाल जारी है। इसके लिए पदेन नेता सुनील शर्मा, उप नेता पवन गुप्ता, सुरजीत सिंह और चीफ व्हीप राजीव को बनाया गया है। कार्यवाही शुरू होते ही इसी आधार पर बैठने के लिए सीट और संबोधन का क्रम निर्धारित था।
-- -- -- --
विधायक पवन गुप्ता का पलटवार
कार्यक्रम के बाद उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने चिनैनी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया पर तीखा हमला बोला। पवन गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिनैनी के विधायक पूरी तरह से कुंठित हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनकोटिया कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान पैदा करने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे थे।
-- -- --
संबोधन के क्रम को लेकर भ्रम की स्थिति थी : मनकोटिया
चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि मंच से संबोधन के लिए उनके नाम का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार मेरे बोलने की बारी थी, लेकिन इसके बावजूद विधायक पवन गुप्ता को पहले बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। मनकोटिया के अनुसार, इसी बात को लेकर थोड़ा भ्रम पैदा हुआ था।