फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two friends swept away in the Chenab River; divers find no trace.

Jammu News: चिनाब नदी में समा गए दो दोस्त, गोताखोरों को नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
Two friends swept away in the Chenab River; divers find no trace.
-खौड़ के लापता युवकों का सामान, मोटरसाइकिल, कपड़े-चप्पलें, मोबाइल फोन और नमकीन के पैकेट नदी किनारे मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के मोहल्ला कालियां के दो युवक गांव पंगाली के पास दरिया चिनाब में डूब गए। एक दिन पहले दोनों दोस्त घर से चिनाब में नहाने के लिए निकले थे। नदी में डूबने की सूचना पर गोताखोरों ने दोनों को चिनाब नदी में घंटों तलाशा लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। माना जा रहा है कि बाढ़ में उफनाई नदी में दोनों बहकर दूर चले गए होंगे। नदी किनारे मोटरसाइकिल, कपड़े-चप्पलें, मोबाइल फोन और नमकीन के पैकेट मिले हैं। फिलहाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सघन खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
खौड़ के मोहल्ला कालियां के गजा सिंह (गोलू) पुत्र विजय सिंह और राकेश सिंह (जोनी) पुत्र बलवान सिंह निवासी दोनों जिगरी दोस्त बताए जाते हैं। यह दोनों युवक शनिवार की दोपहर करीब दो बजे के करीब घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अपने अन्य दोस्तों को भी दरिया चिनाब में नहाने जाने के लिए कहा था लेकिन अन्य दोस्तों ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों मोटर साइकिल से निकल गए। जब रात तक दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। अन्य दोस्तों से जानकारी लेने पर पता चला कि दोनों चिनाब नदी में नहाने के लिए गए थे। रविवार की सुबह परिजन अन्य लोगों के साथ चिनाब किनारे तलाशी अभियान चलाते हुए निकले तो पंगाली गांव के पास युवाओं के कपड़े-चपप्लें, मोटरसाकिल, मोबाइल फोन और नमकीन के पैकेट किनारे पर पड़े हुए मिले।
विज्ञापन

युवाओं का सामान नदी किनारे मिलने से डूबकर नदी में बह जाने की आशंका जताई गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों को नदी में तलाशी के लिए जुटाया गया, घंटों की मशक्कत के बाद युवकों को नदी में पता नहीं चला। युवकों के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खोज में जुटीं
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा भी सघन खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा और बचाव कार्य प्रशासन और बचाव दल नदी के तेज बहाव के बीच युवकों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है।
--------
बाढ़ से उफनाई हुई है चिनाब नदी
चिनाब नदी बाढ़ से उफनाई हुई है। जिससे युवकों के दूर बहकर चले जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल दोनों युवाओं की तलाश कराने के लिए अभियान चलाने में जुटा है। गांव पंगाली के साथ ही इसके आगे भी दरिया चिनाब में तलाशी की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुराहाल
दो युवकों के चिनाब दरिया में डूबने से खौड़ के मोहल्ला कालियां में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। गोलू और जानी के अन्य दोस्त भी डरे-सहमे हुए हैं। इस दुखद हादसे को लेकर हर कोई सहमा हुआ है।

कोटो-
दोनों दोस्त शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब घर से निकले थे। दोनों ने अपने अन्य दोस्तों को भी दरिया चिनाब में नहाने जाने के लिए चलने को कहा था लेकिन अन्य दोस्तों ने जाने से मना कर दिया था। दोनों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। - बलविंदर सिंह, थाना प्रभारी खौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed