फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police-BSF conduct raids in Arnia, searches in deserted areas

Jammu News: अरनिया में पुलिस-बीएसएफ का कासो, सुनसान इलाकों में तलाशी

विज्ञापन
Police-BSF conduct raids in Arnia, searches in deserted areas
-10 से 15 मकानों और रिहायशी कुल्लों को खंगाला, कोई हथियार या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली
विज्ञापन

अरनिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार देर शाम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बीएसएफ के साथ अरनिया क्षेत्र में संयुक्त कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस दौरान जवानों ने ऐक नाला, कूल कलां और आसपास के सुनसान इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने करीब 10 से 15 मकानों और रिहायशी कुल्लों को खंगाला। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। तलाशी के दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या हथियार बरामद नहीं हुए। इस दौरान किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को बताया कि यह नियमित सुरक्षात्मक अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और संभावित खतरों को समय रहते नाकाम करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed