{"_id":"69f1e7137afe50408a076b59","slug":"vaishnaw-to-flag-off-jammu-srinagar-vande-bharat-on-thursday-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का शुभारंभ: 30 अप्रैल को फ्लैग ऑफ, दो मई से आम जनता के लिए सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का शुभारंभ: 30 अप्रैल को फ्लैग ऑफ, दो मई से आम जनता के लिए सेवा शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे और आम यात्रियों के लिए सेवा 2 मई से शुरू होगी।
वंदे भारत
- फोटो : आईएनएस
विज्ञापन
विस्तार
श्रीनगर में रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि जम्मू-श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 30 अप्रैल को किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू तवी स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और आम यात्रियों के लिए सेवा दो मई से शुरू होगी।
Trending Videos
यह ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा समय को काफी कम करेगी और क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी और मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। रेल अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन कवच सुरक्षा प्रणाली, जीपीएस आधारित जानकारी और आरामदायक सीटों से युक्त होगी। इससे यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा है कि यह सेवा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगी और यात्रियों की सुविधा में बड़ा सुधार लाएगी क्योंकि अब पहले से अधिक क्षमता वाली ट्रेन चल सकेगी।
