सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vande bharat, diversion, time

Jammu News: वंदे भारत के डायवर्जन से कई ट्रेनों के समय में बदलाव

विज्ञापन
vande bharat, diversion, time
विज्ञापन
जम्मू। मां वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) को गुरदासपुर से डायवर्ट करने के कारण जम्मू से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय सारणी 19 जून से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी।

18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस अब विजयपुर स्टेशन पर दोपहर 2:38 बजे पहुंचेगी और 2:40 बजे रवाना होगी जबकि पहले समय 2:40 और 2:42 था। इसी तरह हीरानगर में ट्रेन 3:19 बजे पहुंचेगी और 3:21 बजे रवाना होगी। यह बदलाव 20 जून से प्रभावी होगा। 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस के लिए विजयपुर का समय 2:38 और 2:40 व हीरानगर का समय 3:19 और 3:21 निर्धारित किया गया है जो 21 जून से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे ने बताया है कि 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस और 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस विजयपुर स्टेशन पर 14:36 बजे पहुंचकर 14:38 बजे रवाना होगी जबकि हीरानगर में 3:08 बजे पहुंचकर 3:10 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था क्रमशः 22 और 23 अगस्त से लागू होगी। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का नवीनतम समय अवश्य जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed