{"_id":"69804e11b512487477088804","slug":"vidhansabha-session-jammu-news-c-10-1-jmu1052-826445-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रगान और उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू
-जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र में 35 मिनट में उपराज्यपाल ने गिनाईं योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राष्ट्रगान और उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। करीब 35 मिनट के अभिभाषण में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में अब तक हुए विकास कार्यों को सदस्यों के सामने रखा। मनोज सिन्हा ने सड़क, शिक्षा, पर्यटन और मूलभूत ढांचे के विकास में केंद्र की मदद से चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। अब उपराज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव का सदस्य जबाव देंगे।
इनसेट
सदन में मिलेगा भरपूर समय, सदुपयोग करें सदस्य
तीखी बहस से नहीं मीठी बोली से आवाम तक पहुंचाएं आवाज: राथर
सदन का पहला दिन
पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने कहा, सदस्य समय की कद्र करें। सत्र बुलाने पर आमलोगों का पैसा खर्च होता है।
जब हम बात कर रहे हैं तो इसकी वीडियो लोग घरों में लाइव देख रहे हैं। उन्होंने कहा, बजट सत्र में सदस्यों को बोलने और बात रखने का भरपूर समय मिलेगा। आल पार्टी मीटिंग में यह पहले ही तय हो चुका है।
उन्होंने कहा, समय को कैसे इस्तेमाल करना है यह सदस्यों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा,19 फरवरी तक बजट का ज्यादातर काम पूरा कर लिया जाएगा। उपराज्यपाल के अभिभाषण का जबाव और डिमांड प्रस्तुत कर ली जाएंगी। इस अवधि में दो-दो बैठकें कर ली जाएंगी। कोशिश की जाएगी, जितना ज्यादा मुमकिन हो मौका दिया जाएगा। समय पूरा मिलेगा।
उन्होंने कहा, सदन से लोग अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं, डिस्क्रप्शन नहीं चाहते हैं। विधानसभा में शोरगुल की जगह मीठी जुबान में अपनी बात रख पाएंगे तो आवाज लोगों तक पहुंच सकेगी।
दिवंगत पूर्व विधायकों को किया याद
सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों पर शोकोदार प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने दिवंगत गुलाम मो. खान और ख्वाजा गुलाम मोहम्मद लोन का परिचय सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा, लोकसभा या राज्यसभा में दिवंगत सदस्यों पर अध्यक्ष ही प्रस्ताव रखते हैं और इसी तर्ज पर प्रदेश में भी इस प्रथा को लागू कर दिया गया है। उन्होंने शोक प्रस्ताव रखने के बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और इसके बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए समाप्त कर दिया गया
विपक्ष उठाएगा ला युनिवर्सिटी की आवाज
नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, जम्मू के बच्चे कश्मीर में पढ़ाई करने नहीं जा सकते हैं, इसलिए ला युनिवर्सिटी जम्मू में भी खुलनी चाहिए। उन्होंने कहा, दो युनिवर्सिटी खुल सकती हैं। सदन में भाजपा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा, चिशौती घटना में लापता लोगों की तलाश पूरी नहीं हो पाने दुखद घटना है। प्रदेश सरकार को इस संबंध में कठोर कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने उपराज्यपाल के अभिभाषण में केंद्र की योजनाएं शामिल हैं और इनका श्रेय प्रदेश सरकार लेना चाहती है।
Trending Videos