{"_id":"6980683c12aaf0174a0d9811","slug":"video-649th-birth-anniversary-of-shri-guru-ravidas-ji-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: श्री गुरु रविदास जी का 649वां जन्म दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: श्री गुरु रविदास जी का 649वां जन्म दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया
आज श्री गुरु रविदास जी सभा सुद्धमहादेव (सभा ट्रस्ट) द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का 649वां जन्म दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सभा परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी की वाणी, भजन-कीर्तन एवं अरदास से की गई। सभा के वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज को समानता, मानवता, सत्य और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।
सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु रविदास जी का उद्देश्य जाति-भेद से ऊपर उठकर एक समान समाज की स्थापना करना था। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। जयंती समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।