{"_id":"697f9ad0532e2a95c2059994","slug":"video-ancient-idols-unearthed-during-excavation-in-etah-have-been-placed-in-the-village-chandi-temple-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया
एटा के सकीट क्षेत्र के गांव रिजोर के पुराने खेड़ा में मिट्टी की खुदाई के समय प्राचीन मूर्तियों के निकलने पर एक बार पुन: रिजोर सुर्खियों में आ गया है। सात माह पहले 22 जून 2025 को पानी की टंकी की खुदाई के समय प्राचीन मूर्तियां निकलने पर रिजोर सुर्खियों में रहा था। मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया है। रिजोर के पुराने खेड़ा में रविवार को गांव के लोग मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। मिट्टी की खुदाई के समय प्राचीन मूर्तियों के निकलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियां देवी-देवताओं की बताई जा रही हैं। आस-पास क्षेत्र के गांव के लोग भी खुदाई में निकली मूर्तियों को देखने पहुंचने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मूर्तियों को सुरक्षित गांव के मां चंडी देवी मंदिर में रखवा दिया है।खुदाई में निकली एक मूर्ति खंडित बताई जा रही है। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से खुदाई में मिली मूर्तियों की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। पुरातत्व विभाग की जांच में ही खुदाई में निकली मूर्तियां कितनी पुरानी हैं जानकारी हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।