{"_id":"697f43572567208fe106b192","slug":"video-dushyant-chautala-statement-on-union-budget-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दक्षिण भारत पर फोकस कर तैयार किया गया केन्द्रीय बजट : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: दक्षिण भारत पर फोकस कर तैयार किया गया केन्द्रीय बजट : दुष्यंत चौटाला
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार का पिछले 12 वर्षों में यदि कोई सबसे निराशाजनक बजट आया है तो वह इसी वर्ष का बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के नाम पर केवल औपचारिक चर्चा की गई है जबकि किसानों की आय बढ़ाने ,फसल के दाम और कर्ज राहत जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का बजट चुनावी गणित और दक्षिण भारत के राज्यों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जबकि हरियाणा को अपेक्षित लाभ नहीं मिला। हरियाणा के हिस्से केवल निराशा ही आई। उन्होंने कहा कि बजट हरियाणा के लिए हीं नहीं बल्कि केरल और तमिलनाडू को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों के लिए भी एक तरह से निराशावादी था। केंद्र की मोदी सरकार की पुरानी परंपरा रहीं है कि बजट जब भी मोदी सरकार द्वारा पेश किया जाता है, वह केवल और केवल उन्हीं राज्यों के लाभ के लिए पेश किया जाता है जहां पर चुनाव होने हो। यह कहना भी कतई गलत नहीं है कि चुनावी लाभ लेने के लिए ही मोदी सरकार अपना बजट पेश करती है। हरियाणा का युवा,किसान और अन्य वर्ग प्रदेश के लिए किसी बड़ी ठोस लाभान्वित करने वाली योजना का इंतजार कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चौटाला ने कहा कि राखीगढ़ी के लिए की गई घोषणा नई नहीं बल्कि पुराने प्रावधान का संशोधन है। साल 2021 में भी राखीगढ़ी के लिए 500 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया था, लेकिन उसके रि-कॉल होने के बाद दोबारा से इस बजट में डालकर केन्द्र सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।