{"_id":"697f4615cc4be38ade0e5608","slug":"video-football-competition-organised-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: अमन की हैट्रिक से मॉर्निंग क्लब की धमाकेधार जीत, अंबाला क्लब भी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: अमन की हैट्रिक से मॉर्निंग क्लब की धमाकेधार जीत, अंबाला क्लब भी सेमीफाइनल में
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जारी जिला फुटबॉल क्लब लीग-2026 में रविवार का दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान में तीन मुकाबले हुए। लीग के पूल-ए मुकाबलों में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब व अंबाला फुटबॉल क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आकर्षण का केंद्र मॉर्निंग क्लब के खिलाड़ी अमन रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक जड़कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई। दिन का पहला मुकाबला सुबह वॉरियर क्लब व मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। खेल के अंत तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी व मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।