फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transporter's brother's body found in field; murder alleged.

Etah News: ट्रांसपोर्टर के भाई का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 17 Aug 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Transporter's brother's body found in field; murder alleged.
एटा। घर से निकले ट्रांसपोर्टर के भाई का गांव के बाहर अपने ही खेत में धान की फसल के बीच शव मिला है। युवक 15 अगस्त को घर से निकला था और मोबाइल भी उसके पास नहीं था।
विज्ञापन

परेशान परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया है। 13 अगस्त को कुछ अज्ञात युवकों के साथ उसका विवाद हुआ था। परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली देहात के गांव अमरगोजिया निवासी विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि वह कासगंज रोड पर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वर्तमान में सभी लोग शहर के मोहल्ला चौंचा वनगांव में रहते हैं। भाई अजीत उर्फ रवी (24) शनिवार को घर से ऑफिस जाने की कहकर निकला था।
विज्ञापन

मगर वह काफी देर तक वहां नहीं पहुंचा और घर भी नहीं लौटा। चिंतित परिजन ने आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की। कहीं भी पता नहीं चला तो कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गांव अमरगोजिया के बाहर उसके ही खेत में धान की फसल के बीच अजीत का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को आसपास से साक्ष्य संकलन करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। वहीं विश्वनाथ ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त को कुछ अज्ञात युवकों से अजीत का विवाद हुआ था। उन युवकों ने ही पीटकर अजीत की हत्या की है। बताया कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इस वजह से साफ दिख रहा है कि भाई की हत्या की गई है।

सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम घटना की जांच-पड़ताल कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed