{"_id":"6a834c9a75ffe1e1290fd55f","slug":"four-girl-players-from-the-district-selected-for-state-level-womens-hockey-etah-news-c-163-1-eta1002-155153-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी के लिए जिले की चार बालिका खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी के लिए जिले की चार बालिका खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिला स्तरीय व मंडलीय चयन-ट्रायल्स के बाद जिले की चार बालिका खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी अलीगढ़ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर 14 अगस्त को पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स आयोजित किए गए थे।
जिला स्तरीय चयन के बाद चयनित खिलाड़ियों ने 16 अगस्त को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन-ट्रायल्स में प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मंडल की टीम में किया गया। चयनित खिलाड़ियों में योग्यता सिंह, गुनगुन राठौर, मांडवी व रौनक गौतम शामिल हैं।