{"_id":"6a834cf679eb8b1a5d0e2878","slug":"life-threatening-attack-on-couple-son-and-daughter-etah-news-c-163-1-eta1003-155120-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दंपती और बेटा-बेटी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दंपती और बेटा-बेटी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दंपती सहित बेटा-बेटी घायल हुए हैं।
हमलावरोंं पर बेटी के साथ अभद्रता करने का आरोप है। हमले में दंपती का बेटा गंभीर रूप से घायल है।
अकबरपुर कोट गांव में 13 अगस्त की शाम को हैंडपंप से पानी भरने को लेकर मुकेश और गौतम के बीच विवाद हो गया। तूल पकड़ने पर दोनों में हाथापाई होने लगी। इस पर बचाने आई मुकेश की बेटी को संजू, रिंकू, उदयवीर, संतोष ने दबोच लिया।
आरोप है कि हमलावर उनकी बेटी को घसीटते हुए ले गए और उसके साथ अभद्रता की। इस दौरान बेटी के कपड़े फट गए।
बहन के साथ अभद्रता होने पर उसको बचाने आए उनके बेटे आनंद पर हमलावर संतोष ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
इससे आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हमले में मुकेश और पत्नी को भी चोटें आई हैं। पीड़िता मुकेश की पत्नी फूलवती ने इस मामले की तहरीर थाने में दी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने कहा कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।